कालाढूंगी। भगवती शाह स्पोट् र्स क्लब के कोच मनमोहन बसेड़ा का चयन 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी) के रूप में हुआ है। उत्तरांचल क्षेत्रीय खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 25 नवंबर 2026 तक वडोदरा, गुजरात में आयोजित की जाएगी। उनकी उपलिब्ध पर तारा चंद, लता बिष्ट, आशा मेहरा, ज्योति चुफाल, राजेंद्र सिंह नेगी आदि ने बधाई दी।