फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 03:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आराेपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि मृतका सुखविंदर कौर के भाई सतपाल सिंह निवासी दौरा एहतमाली ग्राम मुकंदपुर थाना आईटीआई काशीपुर ने आठ जनवरी को तहरीर दी थी। उसने अपने बहनोई कुलवीर सिंह निवासी ग्राम थारी, पीरूमदारा रामनगर पर बहन से मारपीट कर उसे जहर खाकर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। इलाज के दौरान विवाहिता की मौत भी गई थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें