पी के चंदौली स्थित सराय बलुआ से रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आए संदीप कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ उन्हीं के कमरे में रुके थे और सोने के बाद बृहस्पतिवार सुबह आंख ही नहीं खुली। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस के अनुसार संदीप कुमार बुधवार को ही यूपी से हल्द्वानी आए थे। मुखानी के ऊंचापुल इलाके में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के साथ किराये के कमरे में रुके थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं पाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।