रामनगर। चोसट गेट स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। युवक की शिनाख्त भवानीपुर बड़ी निवासी सोनू यादव पुत्र वीरबल के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था।