कालाढूंगी बाजार से देर रात अपने घर को जा रहे युवक का नैनीताल तिराहे के पास मुख्य मार्ग पर पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेटिंग से टकराकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छोटी हल्द्वानी निवासी (नीरज अधिकारी 32) पुत्र हीरा सिंह अधिकारी अपनी बाइक से घर को जा रहा था कि उसकी बाइक नैनीताल तिराहे पर मुख्य हाईवे पर लगे बैरीकेट से टकरा गई और वो सड़क पर जा गिरा, जिस वजह से उसके सिर पर चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसको उठाया लेकिन अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक नीरज छोटी हल्द्वानी निवासी दिगंबर सिंह बिष्ट का भांजा है, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।