फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष नाटक ने दिया महिला सशिक्तकरण का संदेश

विज्ञापन
नैनीताल स्थित शैले हॉल में नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के शैलेहाल में नाटक ‘पुरुष’ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया गया। अंबिका दृढ़ संकल्प लेती है कि वह डरने व थकने वाली नहीं, गुलाबराव को परास्त करके ही मानेगी। उसके संकल्प को पूरा करने के इर्द गिर्द कहानी घूमती है। प्रसिद्ध मराठी लेखक जयवंत दलवी लिखित और निशा वर्मा निर्देशित नाटक ‘पुरुष’ में अपने ऊपर हुए अन्याय के खिलाफ युवती के संघर्ष को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

नाटक में सुरेश श्रीवास्तव (अण्णा साहब), जोली घोष (तारा), संध्या सिंह (अंबिका), दीपिका (मथू), महेंद्र धुरिया (गुलाबराव), विजयभान सिंह (सिद्धार्थ), शैलेंद्र अग्रवाल व आरती शुक्ला (वकील), अंचित श्रीवास्तव ने (जज) आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रस्तुति नियंत्रक, सहायक निर्देशक डॉ. ओमेंद्र कुमार, संगीत विजय भास्कर व सलाहकार निर्देशक कृष्णा सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें