नैनीताल। मकर संक्रांति त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में घुघुते और अन्य व्यंजन बनाए जिन्हें आज सुबह बच्चों के गले में माला की तरह पहनाया जाएगा। शहर के मां नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।