फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी आज, दोपहर 3.07 बजे से सूर्यदेव का मकर राशि में होगा प्रवेश

Wed, 14 Jan 2026 11:59 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मकर संक्रांति की शुरुआत बुधवार को षटतिला एकादशी से हो रही है। सूर्यदेव का धनु से मकर राशि में दोपहर 3.07 बजे प्रवेश होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में मकर संक्रांति की शुरुआत बुधवार को षटतिला एकादशी से हो रही है। सूर्यदेव का धनु से मकर राशि में दोपहर 3.07 बजे प्रवेश होगा। ज्योतिषाचार्या डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि यदि सूर्यदेव का राशि परिवर्तन संध्या काल से पूर्व हो रहा हो तो ऐसी स्थिति में उसी दिन सूर्योदय से ही संक्रांति का पुण्यकाल प्राप्त होगा।

इस दिन सूर्य देव का गमन उत्तर दिशा की ओर होने से उत्तरायण की शुरूआत होती है। उत्तराखंड में मकर संक्रांति पर्व को घुघुतिया और उत्तरैणी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार मकर संक्रांति पर सूर्य देव स्वयं अपने पुत्र शनि से मिलने जाते हैं। उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

चावल का उपभोग वर्जित, खिचड़ी दान करें

 

एकादशी पर केवल चावल का सेवन करना वर्जित है लेकिन निसंकोच होकर चावल और खिचड़ी दान कर सकते हैं। इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व है। खिचड़ी, तिल, गुड़, तेल, घी, उड़द, वस्त्र, दक्षिणा आदि का दान करना शुभ फल कारक होता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें