रामनगर (नैनीताल)। सात दिनों से खराब चल रही कॉर्बेट नेशनल पार्क की वेबसाइट अब ठीक हो गई। पर्यटक अब आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि रात्रि विश्राम बुकिंग की वेबसाइट की तकनीकी खराबी सही कर ली गई है। ओटीपी नंबर अब आ रहा है। पार्क में अब तक लगभग 300 से ज्यादा पर्यटकों ने रात्रि विश्राम की बुकिंग कर ली है। हालांकि किसी विदेशी पर्यटक ने बुकिंग नहीं कराई है। संवाद