लालकुआं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी के विरोध में मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि साहू ने अत्यंत निंदनीय एवं महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। पुतला दहन करने वालों में राधा दानू, आशु जोशी, दीपा देवी, सरस्वती ऐरी, माया देवी, ममता बिष्ट, कुसुम देवी, लक्ष्मी देवी, ममता परिहार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू आदि शामिल थे।