नैनीताल। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संगठन की रविवार को हुई बैठक हुई में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महेंद्र सिंह बिष्ट को लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड परिसर में हुए द्विवार्षिक चुनाव में हरीश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह अधिकारी को सचिव और पान सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया राज्य संयुक्त परिषद के अध्यक्ष असलम अली, बहादुर सिंह बिष्ट, गोधन सिंह नेगी की देखरेख में हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।