रामनगर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की रामनगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष, भैरव नाथ गोस्वामी और मोहन सिंह उपाध्यक्ष, दयाल सिंह शाखा मंत्री, रमेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री, महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष व सुनील दौडियाल, भुवन आर्या, शेर सिंह को शाखा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा की देखरेख में कार्यकारिणी गठित हुई।