हल्द्वानी। जगदीश चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को महात्मा गांधी इंटर काॅलेज की टीम ने जीत लिया। यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित बिठौरिया कप के फाइनल मैच में महात्मा गांधी इंटर काॅलेज ने बीएलएम एकेडमी को 3-0 से पराजित कर ट्राफी कब्जाई। मुख्य अतिथि डॉ.जेएस खुराना ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायकों में त्रिभुवन नितवाल, आनंद देव, भोपाल सिंह, सूरज गोस्वामी, मोहित नौटियाल व मैच कमिश्नर किशोर पाल शामिल रहे। इस मौके पर चेतन बल्यूटिया, रमेश शर्मा, लोकेश गुणवंत, प्रकाश रैकुनी, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, वरुण बेलवाल, शेखर त्रिपाठी, वीरु कालाकोटी, प्रेम थापा, अमित गौड़, रजत चौहान आदि मौजूद रहे।