फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 27 को मनाई जाएगी महादेवी वर्मा की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ में 27 मार्च को कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी से सम्मानित कवि, लेखक सरबजीत गरचा समकालीन वैश्विक काव्य संसार और हिंदी विषय पर 12वां महादेवी वर्मा स्मृति व्याख्यान देंगे। सृजनपीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोचक, निबंधकार एवं अनुवादक डॉ. सुबोध शुक्ल और विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी होंगे। अध्यक्षता कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत करेंगे। पीठ समन्वयक मोहन रावत ने बताया कि कार्यक्रम में लेखकों से प्रतिभागी प्राध्यापकों और शोधार्थी-विद्यार्थियों का परिसंवाद होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें