फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूजा अर्चना कर कोसी नदी को किया प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कश्यप समाज के लोगों ने रविवार की देर शाम कोसी नदी की पूजा अर्चना की। उनका मानना है कि कोसी नदी की पूजा करने से नदी उन पर प्रसन्न होती है और मछली के रूप में उनको रोजगार मिलता है। बता दें कि कश्यप समाज को हर साल कोसी नदी में मछली मारने के लिए लाइसेंस मिलता है। कश्यप समाज के अध्यक्ष चंद्रसैन कश्यप ने बताया कि आषाण माह के चौथे रविवार को हर साल समाज के लोग कोसी नदी की पूजा करते हैं। कोसी नदी के प्रसन्न होने से नदी में मछली साल भर मिलती है। रविवार की देर शाम को सभी समाज के लोग कोसी नदी के नए पुल पर एकत्र हुए। यहां पर विधि विधान से कोसी नदी की पूजा की और लंगर किया गया। इस मौके पर नेतराम कश्यप, शक्ति कश्यप, हरकरण कश्यप, दिनेश कश्यप, प्रमोद कश्यप, सुनील कश्यप, अनिल कश्यप, चुन्नी लाल कश्यप, मूलचंद्र चौधरी, बिंटू कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें