फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, केस दर्ज

Sun, 20 Aug 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से शारीरिक संबंध बना दिए। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि यूपी के मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के सलीमपुर गांव निवासी कासिफ ने तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को इंस्टाग्राम पर झूठे प्रेम का झांसा देकर दोस्ती की। आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर रामनगर के कई होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की बात करने पर कासिफ मुकर गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें