फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 3,037 बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sat, 10 Aug 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पायलट परियोजना के लिए चयनित नैनीताल जिले में शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियां हुईं। इस दौरान प्रशिक्षित आरोग्य दूत शिक्षकों ने 3,037 बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संदर्भ दाता एवं स्वास्थ्य राजदूत डॉ. हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को विद्यार्थियों के साथ विभिन्न माड्यूल पर चर्चा की गई। कहा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही शरीर में आने वाले बदलाव के बारे में बताया। राज्य संदर्भ दाता हेम जलाल ने बताया कि हल्द्वानी विकासखंड के 161 आरोग्य दूतों ने पहले दिन 3,037 बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर हरीश बिष्ट, डॉ. संजय चौहान, मोहन चंद्र जोशी, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें