फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को हराकर जालंधर फाइनल में

Tue, 23 Jun 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में जालंधर ने लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित पहले सेमीफाइनल मैच में नार्दर्न रेलवे लखनऊ और काप्स ऑफ सिग्नल जालंधर के बीच मुकाबला हुआ।

पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में जालंधर की ओर से खेल के 48वें मिनट में टीम के कप्तान घनश्याम ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद लखनऊ ने मैच में बराबरी पर आने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खेल समाप्ति तक स्कोर 1-0 रहा।

अंपायर मंजुल प्रकाश सनवाल, तारिक मोहम्मद, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह, मोहम्मद अय्यूब और उद्घोषक मनोज कुमार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें