फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रसोई गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। फरवरी में दूसरी बार गैस सिलिंडर महंगा हुआ है। पहले प्रत्येक माह की एक तारीख को रसोई गैस सिलिंडर केदाम घटते या बढ़ते थे मगर पिछले दो माह से रसोई गैस की कीमत माह के प्रथम सप्ताह में घटाई या बढ़ाई जा रही है। एक फरवरी को कामर्शियल सिलिंडर 190 रुपये महंगा हुआ था। एक कामर्शियल सिलिंडर के लिए 1581 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। चार फरवरी को कामर्शियल गैस सिलिंडर छह रुपये सस्ताहो गया है और 1575 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। छोटू सिलिंडर की कीमत 446 रुपये हो गई थी। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के लिए चार फरवरी तक 714 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे थे और अब 739 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे हैं। रविवार को घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये और महंगा हो गया। अब सिलिंडर के लिए 789 रुपये 50 पैसे चुकान पड़ेंगे। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंध रवि मेहरा ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें रात 12 बजे के बाद ही लागू होती हैं। देर रात तक नई दरें नहीं आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें