नैनीताल। इस वर्ष लोअर मॉलरोड में हो रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते बुधवार को मां नंदा सुनंदा का डोला अपर मॉलरोड से जाएगा। नयना मंदिर से निकलने के बाद शोभायात्रा लोअर मॉलरोड से तल्लीताल की ओर जाती है। वापसी में शोभायात्रा अपर मॉलरोड से होते हुए मल्लीताल पहुंचती है। इस वर्ष लोअर मॉलरोड के प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य चल रहा है। आश्वासन के बावजूद लोनिवि सड़क तैयार नहीं कर पाया है। आयोजक संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी का कहना है कि लोअर मॉलरोड के निर्माण के चलते शोभायात्रा अपर मॉलरोड से तल्लीताल की ओर जाएगी वहीं से वापसी भी होगी। ईई लोनिवि का रत्नेश सक्सेना का कहना है कि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रभावित क्षेत्र में स्लैब एवं रेलिंग न होने से अभी आवागमन में दिक्कत है। आयोजकों से वार्ता के क्रम अब शोभायात्रा अपर मॉलरोड के निकाली जाएगी। संवाद