फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच लाख रुपये से संवर रहा लोअर कंसल्टन क्षेत्र

Tue, 14 Apr 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के अपर मॉल वार्ड के मेविला कंपाउंड स्थित लोअर कंसल्टन क्षेत्र में इन दिनों मार्ग और सीढि़यों के निर्माण का कार्य चल रहा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक अधिक आबादी वाला क्षेत्र और पास में मंदिर आदि होने के बावजूद मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल था। यहां स्थित सीढि़यां भी जीर्ण-शीर्ण हो गई थी। क्षेत्र के लोगों ने निकाय चुनाव प्रचार के भी दौरान मार्ग की मांग को प्रमुखता से रखा था। वार्ड सभासद पूरन सिंह बिष्ट का कहना है कि उनकी ओर से भी पालिका से प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए अवमुक्त पांच लाख में उन्होंने इस कार्य को प्रमुखता से रखा था। सीढि़यों समेत सीसी मार्ग को दुरुस्त किया जा चुका है। जनसुरक्षा को देखते हुए शीघ्र ही यहां रेलिंग आदि भी लगाई जाएंगी। अधिवक्ता ज्योति प्रकाश, सुशील कुमार शर्मा आदि का कहना है कि लंबे समय बाद इस मार्ग का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें