फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गेम आईडी खरीदने के चक्कर में 1.94 लाख रुपये गंवाए

Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी आठवीं के छात्र ने गेम आईडी खरीदने के चक्कर में 1.94 लाख रुपये गंवा दिए। किशोर के दादा-दादी का खाता खाली होने की जानकारी मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। किशोर के पिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन



मेलरोज कंपाउंड मल्लीताल निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 11 अक्तूबर को मां के खाते से 95000 और पिता के खाते से 99046 रुपये कटने के अलग-अलग मैसेज मिले। कहा, कई किश्तों में यह रकम अलग-अलग यूपीआई आईडी में भुगतान की गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गेम आईडी खरीदने का प्रयास कर रहा था। इस कारण उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई है। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है, इसलिए शिकायत को साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें