धानाचूली (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सतबुंगा में आयोजित रामलीला में रविवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर के दौरान जनक दरबार का दृश्य बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें विभिन्न राजाओं की ओर से धनुष उठाने का प्रयास और अंत में भगवान राम के हाथों धनुष भंग का मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना। आदर्श रामलीला कमेटी में अध्यक्ष तारा सिंह नयाल, गंगा सिंह गौड़, जीवन सिंह गौड़, आनंद सिंह गौड़ जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।