फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोकसभा अध्यक्ष ने किए बाघ, हाथी के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार सुबह ढिकाला जोन में जंगल सफारी की। इस दौरान उन्हें बाघ और हाथियों के झुंड दीदार हुए। जिले के भ्रमण पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सबसे पहले ढिकुली स्थित रिजॉर्ट से ढिकाला जोन के धनगढ़ी गेट पहुंचे। यहां बने बने म्यूजियम में उन्होंने कॉर्बेट पार्क के इतिहास की जानकारी ली। उन्होंने ढिकाला जोन में जंगल सफारी की। शाम की सफारी में उन्हें सांभर रोड पर बाघ के दीदार हुए। ग्रासलैंड के पास रामगंगा नदी की तरफ जाते हुए हाथियों का झुंड दिखाई दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने सीटीआर में युवाओं को नेचर गाइड आदि से मिल रहे रोजगार पर खुशी जाहिर की। पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि जंगल सफारी के बाद लोकसभा अध्यक्ष नैनीताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें