रामनगर। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला सोमवार को रामनगर पहुंचे। बिरला सोमवार को रामनगर के ताज होटल में रात्रि विश्राम कर मंगलवार सुबह सीटीआर के ढिकाला जोन में भ्रमण करेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार दोपहर तीन बजकर 38 मिनट पर रामनगर पहुंचे। वह ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में पहुंचे जहां पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत कर टोपी व शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। सांसद अजय भट्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष 27 अप्रैल से एक मई तक नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह सीटीआर के ढिकाला जोन में भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेंगे। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि लोकसभा स्पीकर को सोमवार को भी ढिकाला में रात्रि विश्राम करना था, लेकिन देरी के चलते वह ढिकुली स्थित रिजॉर्ट में रुके हैं। मंगलवार को वह ढिकाला का भ्रमण कर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।