फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: नैनीताल के लेटीबूंगा में सीएम धामी की जनसभा, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस

Sun, 07 Apr 2024 01:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल(नैनीताल)

सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस देश से मोदी को हटाने की कोशिश कर ले लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
सीएम धामी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले में धारी के लेटीबूंगा पहुंचकर सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह मुस्लिम लीग घोषणा पत्र है। साथ ही कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आ रही है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने यूसीसी बिल लागू करने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाने के साथ विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

Uttarakhand Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल

कांग्रेस देश से मोदी को हटाने की कोशिश कर ले, लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सबसे अधिक काम किया है। पीएम ने जमरानी बांध, कुमाऊं में एम्स, हल्द्वानी के विकास के लिए धनराशि दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों के बदौलत इस बार भाजपा 400 पार सीट जीतने जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें