फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल में जल्द मिलेंगी रोगियों को बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में शीघ्र ही रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए लोहाघाट अस्पताल में दो वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं, जबकि आईसीयू यूनिट जल्द काम करने लगेगी, जिसमें चार आईसीयू बेड लगाए गए हैं। डॉ. जुनैद ने बताया कि अस्पताल में रुद्रपुर से आए डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि अस्पताल में करीब 150 से 170 ओपीडी रोज हो रही है। रोगियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने डीएम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एसएन पांडेय को पत्र लिखकर उप जिला अस्पताल लोहाघाट की एंबुलेंस में रोज रोज आ रही दिक्कतों को देखते हुए नई एंबुलेंस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें