फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर एलएलबी की छात्रा से किया दुष्कर्म, फुफेरी बहन पर लगाया ये आरोप

Fri, 16 Oct 2026 10:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कालाढूंगी क्षेत्र में एलएलबी की एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने अपनी फुफेरी बहन और एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कालाढूंगी क्षेत्र में एलएलबी की छात्रा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने अपनी फुफेरी बहन और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवती की ओर से सौंपी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी फुफेरी बहन ने उसकी मुलाकात चकलुवा निवासी युवक से कराई थी। आरोप है कि करीब तीन साल पहले उसकी फुफेरी बहन ने उसे अपने घर बुलाया, जहां युवक पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिलाकर पिला दी और आरोपी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसका वीडियो भी बना लिया गया। उसने इसका कड़ा विरोध किया। इस बीच युवक और उसकी बहन ने पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें