फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और दुकान सहित तीन ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बीती रात चोरों ने बंगाली कॉलोनी में तीन जगह ताले तोड़कर हजारों की नगदी और सामान चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस ने चोरों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। जानकारी के अनुसार राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में काली मंदिर स्थित प्रशांत विश्वास की मसाला भंडार दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले से लगभग 19 हजार रुपये की नगदी और खाद्य सामग्री चुरा ली। चोरों ने पड़ोस में श्रमिक गोविंद पांडे के घर का भी ताला तोड़ा लेकिन सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए हालांकि घर के पास स्थित दुर्गा प्रसाद की टेलरिंग की दुकान से सिलाई मशीन ले गए। कुछ दूर जाने के बाद चोर मशीन फेंक कर फरार हो गए। घटना की लिखित सूचना प्रशांत विश्वास ने कोतवाली पुलिस को दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागर, उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें