पीरूमदारा। रामनगर के ग्राम पीरूमदारा निवासी साहित्यकार संतोष कुमार दास शास्त्री को स्व. महेंद्रनाथ सिंह दादू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जबलपुर की 105 वर्षों पुरानी साहित्य संस्था कादंबरी ने उनकी राम कथा केंद्रित वनवासी के लिए दिया है। संतोष ने बताया कि कादंबरी अब तक उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं।