फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेरी आवाज सुनो

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन नगर पालिका भीमताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या भी जुड़ी हुई है। दोनों क्षेत्रों को मिलाकर अनुमानित 35000 के आस पास जनसंख्या होगी। परन्तु यह अस्पताल एकमात्र रेफरल सेंटर बना हुआ है। यहां पर एक्सरे की सुविधा सप्ताह में मात्र तीन दिन है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा डबल इंजन की सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिसका सबसे बड़ा नुकसान हमारी मातृ शक्ति को होता है। प्रसव पीड़ा में कराहते हुए इनको रेफर कर दिया जाता है। इससे बड़ा दुर्भाग्य हमारे लिए कुछ नहीं हो सकता। एक तरफ हम 9 नवंबर को राज्य की रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। दूसरी तरफ हजारों लोग स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

- प्रेम सिंह कुल्याल सामाजिक कार्यकर्ता भीमताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें