फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना बार लाइसेंस के रिजॉर्ट में पिलाई जा रही थी शराब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में बिना लाइसेंस के शराब पिलाने के आरोप में जनरल मैनेजर और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिजॉर्ट से शराब की बोतलों को जब्त किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गर्जिया क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ढिकुली स्थित टाइगर कैंप रिजॉर्ट में खुलेआम अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर रिजॉर्ट में छापा मारा। मौके पर रिजॉर्ट के लॉन में लगी टेबल में शराब की बोतलें सजी थी। रिजॉर्ट मैनेजर नितिन जोशी, जनरल मैनेजर राजीव शाह बार लाइसेंस नहीं दिखा सके। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब की बोतल और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने जनरल मैनेजर और मैनेजर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरी ओर, रिजॉर्ट मालिक अनुपम शर्मा ने बताया कि रिजॉर्ट स्टाफ से पता चला कि बुधवार रात एक स्थानीय परिवार ने अपने विवाह समारोह के लिए रिजॉर्ट के कमरे बुक कराए थे। पुलिस ने मौके से सात-आठ शराब की बोतले बरामद की हैं जिसमें अधिकतर खाली थी। बताया कि वर्तमान में टाइगर कैंप रिजॉर्ट को लीज पर दिया है। मामले में न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें