नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले की सभी देसी-विदेशी शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बंसल ने पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।