हल्दूचौड़। श्री श्री 1008 बाबा केशव दास आश्रम में आयोजित हनुमान कथा के दौरान व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने कहा कि हनुमान जी की कृपा हेतु व्यक्ति को बुद्धिमान के बजाय विद्यावान होना चाहिए। उन्होंने विद्यावान बनने के चार प्रमुख लक्षण बताए। इस दौरान यजमान देवीदत्त बमेटा, दिनेश चंद्र मिश्रा, मंदिर पुजारी प्रकाश जोशी, कमल तिवारी, कैलाश चंद्र जोशी, उमेश कबड़वाल, कैलाश दुम्का आदि रहे।