भीमताल/रामनगर। ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक भांकर क्षेत्र में बीते कुछ समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को तेंदुए ने विपिन पलड़िया की बकरी को मार दिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता बिष्ट ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
उधर, मनगर के सेमलखलिया और उम्मेदपुर गांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते और लावारिस गाय को मार दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद वनकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।