भीमताल/बेतालघाट (नैनीताल)। नौकुचियाताल और बेतालघाट में तेंदुआ और बाघ का बच्चा दिखने से लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए और शावक की तलाश में हैं लेकिन अभी तक शावक या तेंदुए की मूवमेंट पता नहीं लगी है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि बाघ के बच्चे की मूवमेंट नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि कैमरे लगाकर भी नजर रखी जा रही है। इस दौरान वन दरोगा किशन भगत, जीवन रजवार आदि मौजूद रहे। इधर, बेतालघाट के गांवों में भी तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। तरुण कोहली ने बताया कि दो महीने से तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में दिख रहा है। कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। एक माह पूर्व तेंदुए के हमले से एक युवक भी घायल हो गया था। संवाद