फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेला में देर रात तीन बार दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत धैना के तोक सेला में सोमवार देर रात तेंदुए के आबादी क्षेत्र में तीन बार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीण पानदेव जोशी ने बताया कि सोमवार रात लोगों को घर के आसपास तीन बार तेंदुआ नजर आया। इसके चलते ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घरों के अंदर से शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इधर, सेला गांव में युवक पर तेंदुए के हमला करने की झूटी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गई। लोगों ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें