गरमपानी (नैनीताल)। ताड़ीखेत ब्लाक में स्थित भुजान-रीची-बिल्लेख रोड किनारे स्थित तिपोला गांव में तेंदुआ बेहोशी की हालत में मिला, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी दीवानी राम ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग सात साल थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।