फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दस साल के अंश पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बची जान

Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विजयपुर गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेंदुए ने दस वर्षीय अंश पर झपट्टा मार दिया। अंश के चिल्लाने के साथ ही पास में परिजनों के होने से किसी तरह उसकी जान बच सकी। शोर शराबे के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी के चलते घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। गदगदिया रेंजर जगदीश जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी विभाग को है। पीड़ित अंश का इलाज कराया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उपचार के बाद परिजनों को मुआवजा भी मुहैया कराया जाएगा। कहा कि तेंदुए के हमले के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें