फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामगढ़ में तेंदुए ने बकरी को मारा, लोगों में दहशत

Fri, 25 Sep 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में बुधवार को तेंदुए ने बकरी को निवाला बनाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल में भाग गया। त्रिलोक सिंह जीना ने बताया कि उनकी बकरी पास ही जंगल में गई थी। तभी तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बृहस्पतिवार को वन कर्मी अनिल बोरा, प्रदीप मौर्य और धर्मपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा। चौनीखेत निवासी अनूप सिंह जीना ने बताया कि सिरसा गांव में अक्सर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें