फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाघ के हमले में तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शीतलाहाट मंदिर से सटे जंगलों में एक तेंदुआ मृत हालत में मिला। वन अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत बाघ के हमले में हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर रेंजर केआर आर्य ने बताया कि रविवार को वन कर्मियों की टीम बल्यूटी बीट में गश्त कर रही थी। इस दौरान करीब पांच साल के तेंदुए का शव मिला। आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। इसी कारण लग रहा है कि बाघ और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ है, जिसमें तेंदुए की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें