भीमताल(नैनीताल)। भीमताल में कैंचुला देवी मंदिर के पास मंगलवार को झील किनारे एक लैपर्ड कैट घायल अवस्था में मिली। क्षेत्र के नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने उसे झील से बाहर निकालकर उसके घायल होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के पहुंचने तक लैपर्ड कैट की मौत हो गई। समीर नायक ने बताया कि लैपर्ड कैट के गले में चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि झील से बाहर निकालकर उसे पानी पिलाया गया लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई और बाद में वन कर्मियों की टीम लैपर्ड कैट के शव को लेकर चले गई।