फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा

Fri, 01 May 2026 09:27 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भीमताल के रानीबाग क्षेत्र में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ मिला। जिसे  वन विभाग की टीम ने रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भीमताल के ग्राम पंचायत रानीबाग क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। तेंदुए के फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। शिक्षक दीपक नौगांई ने बताया कि तेंदुए के लगातार घरों के पास दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वहीं दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने भीमताल के ज्योली गांव से बाघ को ट्रैंकुलाइज करने और मोरा गांव में पिंजरे में फंसे तेंदुए को भी रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। साथ ही खुटानी में एक बाइक की टक्कर से बाइक पर फंसे तेंदुए को टैंकुलाइज कर रानीबाग में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें