फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: द्वाराहाट के भौंरा में तेंदुए ने तीन लोगों पर किया जानलेवा हमला, एक हायर सेंटर रेफर

Tue, 29 Nov 2022 06:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

सोमवार देर शाम भौंरा निवासी बचुली देवी, पुष्पा देवी और उनका 28 वर्षीय बेटा सुमित गांव में ही पाइपलाइन ठीक कर रहे थे। अचानक तेंदुए ने तीनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के भौंरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम भौंरा गांव में पाइपलाइन ठीक कर रहे तीन लोगों पर तेंदुआ झपट पड़ा। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थी। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां एक का इलाज चल रहा है जबकि दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम भौंरा निवासी बचुली देवी, पुष्पा देवी और उनका 28 वर्षीय बेटा सुमित गांव में ही पाइपलाइन ठीक कर रहे थे। अचानक तेंदुए ने तीनों पर हमला बोल दिया। लोगों के चीखने-चिल्लाने के कारण तेंदुआ वहां से भाग गया लेकिन तब तक वह तीनों को घायल कर चुका था। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत और स्थानीय लोग तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले गए। बचुली देवी और सुमित कुमार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत ने बताया कि छह महीने से वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए। गांव में पिंजरा नहीं लगाया तो रेंज कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में कब-कब हुआ तेंदुए का आतंक
-एक साल पहले मार्निंग वाक पर निकले एक युवक पर तेंदुआ झपटा।
-2021 में देव रम की बकरी को तेंदुआ गोठ से उठा ले गया।
-2022 में कोटिला निवासी पान सिंह के मुर्गी बाड़े में कई मुर्गियों को निवाला बनाया।
-2022 में मल्ली में हंसी देवी की बकरी को गोशाला तोड़कर तेंदुए ने मार डाला।
-इसी वर्ष घर के बाहर खाना बना रहे परिवार पर झपटने का प्रयास, छोटी बालिका बालबाल बची।


भौंरा गांव में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। वहां वन विभाग की टीम भेज दी गई है और सोमवार सुबह तक पिंजरे भी गांव में पहुंच जाएंगे। तेंदुओं का आतंक बढ़ रहा है। गांव में विभाग की टीम गश्त भी करेगी।

विज्ञापन

- महातिम यादव, डीएफओ अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें