फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही सरकार : यशपाल

Wed, 07 Jun 2023 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गहना में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को खत्म करने और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी सरकार है।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा कसियालेख, भटेलिया होते हुए रामगढ़ के गहना पहुंची। यशपाल आर्य ने ग्रामीणों से कहा वह क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए, इसके लिए वह माफी मांगते है। अब वह लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और भाजपा सरकार को उठाने का काम करेंगे। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग रोजगार, महंगाई, किसान बीमा क्लेम और ओलावृष्टि का मुआवजा न मिलने से परेशान हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी है और धर्म के नाम पर देश और प्रदेश की जनता को लड़ाने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि जन संवाद यात्रा के भाजपा सरकार की विकास विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम कांग्रेस कर रही है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार में हर व्यक्ति परेशान है। इस दौरान डॉ. हरीश बिष्ट, जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, हरीश पनेरू, प्रताप बर्गली, देवेंद्र चनौतिया, अनुपम कबड्वाल, हिमांशु पांडे, पुष्कर नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें