पतलोट(नैनीताल)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘सम्मान के साथ वृद्धावस्था समाज की जिम्मेदारी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में हंसी चिलवाल और भाषण में डंपी चुलगांई अव्वल रहे। वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी है। यहां एसएमसी अध्यक्ष कुंवर सिंह चुलगांई, उमा जोशी, मिथिलेश सिंह, कमल कुमार, प्रियंका सिंह, रघुवर सिंह चुलगांई, पुष्कर मेहता आदि मौजूद रहे।