नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तय की गई है। डीआईसी निदेशक प्रोफेसर संजय पंत ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि 25 अक्तूबर के बाद किसी भी दशा में आवेदन करना संभव नहीं होगा।