नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित कला संकाय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक स्तर के विभिन्न सम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया बीए द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर के जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं लिया है उन्हें यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। छात्रों के हित को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर अब 27 अप्रैल कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच संपन्न की जाएगी।