नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर और संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और अवसर दिया गया है। विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से प्रवेश पोर्टल को नए पंजीकरण के लिए दोबारा लाइव कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी के अनुसार छात्र अब 21 सितंबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।