फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तिकोनिया में सड़क पर गड्ढे से भूधंसाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के सबसे व्यस्ततम तिकोनिया चौराहे पर सड़क किनारे बड़ा गड्ढा होने से भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे की घेराबंदी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को मामले की सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। जल्द सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

तिकोनिया में सड़क पर जहां गड्ढा हुआ है, उसके नीचे नहर है। एक माह पूर्व इसी जगह से 30 मीटर दूरी पर बड़ा भूंधसाव हो गया था। इस दौरान कई दिनों तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। तब सिंचाई विभाग ने बड़े ह्यूम पाइप डालने के बाद गड्ढे को भर दिया था, उस जगह पर अब तक डामरीकरण नहीं हुआ है।
वहीं एक और गड्ढा दिखने से स्थानीय लोगों में फिर खलबली मच गई। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने से भूधंसाव का खतरा बना हुआ है। सिंचाई विभाग के ईई दिनेश सिंह रावत ने बताया कि तिकोनिया में सड़क के एक कोने पर होल बन गया है। मंगलवार सुबह इसे रिपेयर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें